सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

नपा की उपेक्षा का शिकार था मातबरगंज वार्ड का शिव शक्तिधाम मंदिर

भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश और उनकी टीम ने मंदिर में की सफाई

शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने लिया संकल्प

आजमगढ़। नगर के मातबरगंज वार्ड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर नगरपालिका की उपेक्षा के कारण दुर्दशा का शिकार था। मंदिर के अगल-बगल गंदगी का अंबार लगा हुआ था। कुछ लोगों ने मंदिर की इस दुर्दशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी। इन तस्वीरों पर भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश ‌श्रीवास्तव की नजर पड़ी तो उनकी टीम ने मंदिर के आस-पास की साफ-सफाई का जिम्मा ‌लिया और सफाई की। वार्ड के लोग इस प्रयास की काफी सराहना कर रहे हैं।

नगर क्षेत्र में हर तरफ समस्याओं का अंबार सा लगा है। इसे नगरपालिका न कहकर समस्या पालिका कहा जाए तो बेहतर होगा। आपको बताते चलें कि आज़मगढ़ नगर के मातबरगंज वार्ड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है, यह महाशिवरा‌त्रि, सावन मास सहित विभिन्न पर्वो पर पूजन अर्चन को भक्तों की भीड़ रहती है। लेकिन नगरपालिका प्रशासन की उपेक्षा का आलम यह था कि मंदिर के अगल-बगल काफी गंदगी हो गई थी। लोगों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन से इसकी सफाई कराने की गुहार लगाई। लेकिन नगरपालिका प्रशासन तो मानों किसी की समस्या सुनने को तैयार ही नहीं है। इस पर मुहल्ले के कुछ जागरूक लोगों ने गंदगी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी। जब इस पर भाजपा जिला महामंत्री सूरज  प्रकाश श्रीवास्तव तो की नजर पड़ी तो वे अपनी टीम के साथ मंदिर पहुंचे और स्वयं फावड़ा लेकर टीम के साथ मंदिर की सफाई की। उन्होंने बातया कि मंदिर की दुर्दशा की जानकारी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रही थी। जिसमें शिव शक्ति धाम पर नगर पालिका से साफ-सफाई की लोग गुहार लगा रहे थे। लेकिन नगर पालिका ने कोई कदम उठाया।  उन्होंने बताया कि वे और उनकी टीम  स्वाभिमान मंच के सदस्यों के साथ मिल कर मंदिर परिसर की सफाई किए। भाजपा महामंत्री ने कहा कि जल्द ही वार्डवासियों के साथ मिलकर इस मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार का संकल्प लिया गया है। हम लोगों ने सोचा कि जब तक नगर पालिका के लोग नींद से जागेंगे, तब तक दीपावली बीत जाएगी। इसीलिए स्वाभिमान मंच के सदस्यों के साथ मिलकर श्रमदान कर यहां की सफाई कर दी जाए। इस दौरान विनय शर्मा, संतोष पांडे, अमन श्रीवास्तव, मनोज सिंह, रतन गौड़ आदि वार्डवासी उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं