सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

‘या देवी सर्वभूतेषु रक्षा रूपेण संस्थिता’ के मंत्रोच्चारण के बीच खुले मां के पट


सजा गया है मां का दरबार, जी भर करें दीदार

आजमगढ़। ‘या देवी सर्वभूतेषु रक्षा रूपेण संस्थिता’ के मंत्रोच्चारण और घंटी व शंखध्वनि के बीच मां के पट खोल दिया गया। पट खुलते ही मां का दरबार जयकारे से गूंज उठा। मां दुर्गा के सजे दरबार की आभा से शहर रोशन है। सोमवार को नवरात्र के पहले दिन शहर में मां भवानी के विभिन्न रूपों का दर्शन कर भक्त निहाल हैं। दुर्गा पूजा के आनंद में शहरवासी खोए हैं। वहीं मां के मंदिरों में मां का आशीष पाने के लिए श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ रहा है।

नवरात्र सोमवार से शुरू हो गया। इस क्रम में मां के मंदिरों में दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा है। मां दुर्गा के जयकारों के साथ ही नगर के हीरापट्टी में बजरंग दल समिति, मातबरपगंज में शिवा स्पोर्टिंग, शहर के पुरानी कोतवाली स्थ‌ित श‌िव मंदिर पर‌िसर में जय मां अंबे सेवा समिति, शहर के पुरानी कोतवाली तकिया रोड पर श्री दुर्गा पूजा मंडप समिति और प्राचीन धर्मरक्षक दल दलालघाट द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विधि-विधान से पूजन अर्चन के बाद दर्शन के खोल दिया गया। इस अवसर पर लगे मां के जयकारों से से पूरा क्षेत्र भ‌क्तिमय हो गया। लोगों ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।वहीं नगर के हीरापट्टी मुहल्ले में बजरंग दल समिति के पंडाल में समाज सेवी गोविंद दूबे के हाथों विधि-विधान से पूजन के बाद मां के दर्शन के ‌लिए पट्ट खोल दिया गया। मां के भव्य रूप को देख हर कोई मोहित हो गया था। इस दौरान लगे मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा है। गोविंद ने कहा कि कोरोना के चलते दो साल से नवरात्र और दशहरा का पर्व फीका लग रहा था, इस बार पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर राहुल यादव, ऋषि उपाध्याय, दिनू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं