सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

गुस्से में पति ने पत्नी को फावड़े से काटा, मौत

ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा, गिरफ्तार

बाराबंकी। मामूली विवाद में बुधवार की शाम को पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद वहां से भाग रहे पति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

जानकारी के अनुसर बाराबंकी जिले के सतरिख थाने के जैनाबाद मजरे बबुरिहा निवासी अजय कुमार का बीती शाम को प‌त्नी वर्षा 21 से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी से विवाद के बाद गुस्साए पति ने घर में रखे फावड़े से पत्नी पर कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर आ गए। वर्षा को खून लतपथ देख लोगों ने मौके से भाग रहे पति को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस वर्षा को अभी अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर ही रही थी कि वर्षा की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सतरिख संतोष कुमार ने बताया कि बबुरिहा निवासी अजय कुमार ने अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि वारदात के पीछे कोई खास कारण अभी तक सामने नहीं आया है। अजय कुमार मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त है। कहासुनी के बाद गुस्से में आकर उसने हत्या की घटना को अंजाम दे डाला है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं