सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

इंटर के छात्र ने प्रिंसिपल को मारी गोली, हालत बेहद नाजुक

दो दिन पहले पड़ी डांट से नाराज था छात्र

सीतापुर. सदरपुर में जहांगीराबाद के आदर्श रामस्वरूप इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को इंटर के छात्र ने गोली मार दी। गोली, सिर और जांघ में लगी है। गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा निवासी दानपुरवा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां लाया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ भेज दिया गया है। पुलिस, घटना की वजह तलाशने में जुटी है।

जहांगीराबाद में आदर्श रामस्वरूप इंटर कालेज है। प्रबंधक अमर सिंह वर्मा और उनके बड़े भाई रामसिंह वर्मा कालेज के प्रधानाचार्य हैं। अमर सिंह वर्मा ने बताया कि बारहवीं में पढ़ने वाले इस छात्र ने शुक्रवार को कालेज के एक अन्य छात्र की पिटाई कर दी थी। इसको लेकर प्रधानाचार्य ने उसे दो थप्पड़ मार दिए थे। शनिवार को उनके भाई प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा कालेज के पास पहुंचे ही थे, उसी समय छात्र ने उन्हें गोली मार दी। छात्र ने राम सिंह पर तीन फायर किए। गोली, सिर और जांघ में लगी। प्रधानाचार्य की हालत गंभीर है। लखनऊ में उपचार चल रहा है। 

छात्र ने दी थी गोली मारने की धमकी : 

प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा की बड़ी बहू अंजली ने बताया कि छात्र ने गोली मारने की धमकी भी दी थी। हमने सोचा कि छात्र है गुस्से में बोल गया। इस वजह से उसकी धमकी को गंभीरता से नहीं लिया गया। यह भी बताया कि आरोपित छात्र आए दिन स्कूल में विवाद करता रहता था। छात्रों से मारपीट और शिक्षकों से भी अभद्रता करता था। 

बारहवीं के छात्र ने प्रधानाचार्य को गोली मारी है। घायल प्रधानाचार्य का इलाज लखनऊ में चल रहा है। आरोपित छात्र की तलाश की जा रही है। - प्रदीप सिंह, थानाध्यक्ष सदरपुर

सर्वाधिक पढ़ीं गईं