सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: बसपा नेता कमालुद्दीन हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की संपत्ति कुर्क

संशोधित........

आजमगढ़। पुलिस ने बसपा नेता कमालुद्दीन हत्याकांड में फरार चल रहे दोनों आरोपियों की संपत्ति कुर्क की है। एक महीने पहले जिले की पुलिस ने आरोपियों के घर पर नोटिस चिपकाया था। नोटिस के बाद भी हाजिर नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों के घर को कुर्क कर चल अचल संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया है। 15 फरवरी 2021 को चुनावी रंजिश में गोली चली थी। जिसमें बसपा प्रत्याशी कमालुद्दीन की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी का सामने आया था। आरोप है कि माफिया की मदद से ही दुबई में बैठकर कलामुद्दीन की हत्या की साजिश रची गई थी।
आजमगढ़ पुलिस को विवेचना में मुख्तार अंसारी का कनेक्शन मिला है। माफिया मुख्तार अंसारी का कनेक्शन मिलने और दुबई से धमकी के बाद जिले की पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया। दोनों बदमाश अलीशेर और मसरूर मुख्तार अंसारी के गैंग से जुड़े बताए गए है। एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरूद्ध गैंगेस्टर, रासुका के साथ 14 A के तहत संपत्ति भी कुर्क किए जाने की बात कही थी। एसपी अनुराग आर्य ने बताया, "इस मामले में 3 आरोपी फरार चल रहे थे। जिनमें एक आरोपी की संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी थी, जबकि फरार इन दोनों आरोपियों की लाखों की संपत्ति आज कुर्क की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई थी। हत्या में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर, रासुका के साथ 14 A के तहत संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।"

सर्वाधिक पढ़ीं गईं