सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

आजमगढ़: मेडिकल स्टोर से घर आते समय बलराम को मारी गोली

ग्रामीणों के आने पर भागे बदमाश

आजमगढ़। अतरौलिया के पेडरा गांव के पास गुरुवार रात पूर्व प्रधान पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दिया। गोली प्रधान के हाथ को छूते हुए निकल गई। मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वर्तमान में इनकी पत्नी गीता यादव प्रधान हैं। 

जानकारी के अनुसार अतरौलिया थाना क्षेत्र के पेडरा गांव निवासी बलराम यादव (42) अतरौलिया बाजार में मेडिकल हॉल चलाते हैं। रोजाना की तरह देर रात बलराम यादव दुकान बंद कर घर जा रहे थे। गांव से 100 मीटर पहले ही दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बलराम कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। संयोग अच्छा था कि गोली बलराम के हाथ को छूते हुए निकल गई। गोली की आवाज पर ग्रामीण मौके पर की तरफ भागे। बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना में घायल प्रधान को 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिद्धार्थ तोमर व एसओ अतरौलिया नदीम अहमद फरीदी मौके पर पहुंच गए और जांच की कवायद में जुट गए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं