सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

विवाहिता की संदिग्धवस्था में मौत, भाई ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

सास और पति के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को

बरदह। थाना क्षेत्र के सोहौली गांव में संदिग्धावस्था में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे विवाहिता के भाई ने पति और सास पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

भाई धर्मेंद्र ने बताया कि छह जून 2022 को उसकी ‌बहन की शादी बरदह थाना के सोहौली गांव निवासी प्रकाश से हुई थी। क्षमता अनुसार विदाई के दौरान सब कुछ दिया गया। बावजूद इसके आए दिन ससुराल के लोग मेरी बहन सूमन 23 को तरह-तरह से प्रता‌ड़ित करते थे। भाई ने आरोप लगाया कि पति और उसकी मां ने मेरी बहन को जहर देकर मारा है। धर्मेंद्र ने पति और सास पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी बरदह संजय सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं