सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

छत्‍तीसगढ़: कोरबा में भीषण सड़क हादसा, सात लोगों की मौत; कई घायल

छत्तीसगढ़। कोरबा जिले के मडई घाट के पास एक बस सड़क पर खड़े ट्रेलर वाहन से टकरा गई, इस दर्दनाक घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। घटना सोमवार तड़के 4 बजे की बतायी जा रही है। कोरबा एसपी संतोष सिंह के अनुसार घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

सोमवार की भोर में चार बजे कोरबा जिले के पोंडी उपोर्दा के राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर भीषण हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ये बस रायपुर से सीतापुर की ओर जा रही थी बस काफी तेज गति में थी और सड़क पर खड़े मेट्रो बस सीजी 04 एमएम3195 मडई के खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस टक्कर में बस का एक  भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया है। टक्‍कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्‍चे उड़ गए। यह सड़क हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बस में सवार 4 पुरुषों समेत 2 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आयी हैं। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हाईवे पर गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर बांगो थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची बांगो पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल कोरबा भिजवाया। यहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं