सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बरेली : दोस्त का प्राइवेट पार्ट काटा, बोला- करता था कुकर्म

वीडियो बना मांग रहा था रुपए

बरेली। ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक ने दोस्त का प्राइवेट पार्ट काट दिया। प्राइवेट पार्ट कटने से नाराज दूसरे दोस्त ने भी हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में पता चला कि सफाईकर्मी ने युवक के साथ कुकर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद रुपए मांगने लगा। इस वजह से युवक घटना को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली का एक युवक बरेली में नौकरी की तलाश में आया था। बारादरी के सतीपुर मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। इस दौरान उसके मकान मालिक ने युवक की दोस्ती एक सफाई कर्मचारी से कराई। सफाई कर्मचारी ने उसे जल्द नौकरी दिलवाने का भरोसा दिया। जिसके बाद युवक का उससे दोस्ताना बढ़ गया। आरोप है कि सफाई कर्मी ने एक दिन खाने में नशा देकर युवक से कुकर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद से सफाई कर्मी लगातार दिल्ली के युवक को ब्लैकमेल कर रुपए की डिमांड करता। नहीं देने पर बदनाम करने लगा। युवक ने बताया, 'सफाई कर्मी उसका अश्लील वीडियो दिखाकर जबरन कुकर्म करता था। विरोध करने पर वीडियो नेट पर डालने की धमकी देता था। रुपए देने के बाद भी वह ब्लैकमेल करता। वीडियो डिलीट करने के बजाए हर बार रुपए की डिमांड बढ़ा देता।' युवक ने बताया, 'बीते कुछ दिनों से सफाई कर्मी ब्लैकमेल कर 20 हजार रुपए मांग रहा था। परेशान होकर मैं दिल्ली चला गया। इसके बाद भी ब्लैकमेल करना नहीं छोड़ा। इससे परेशान होकर मैं बरेली पहुंचा और कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड पर एक होटल में कमरा लिया।'  युवक ने बताया, 'शनिवार को सफाई कर्मचारी को होटल बुलाया। सफाई कर्मी जब होटल आया तो उसने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया लिया। फिर दोनों ने मिलकर कुकर्म किया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने धारदार हथियार से सफाई कर्मी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस पर सफाई कर्मी ने भी युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर होटल वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम का कहना है कि दोनों घायलों के आरोपों की जांच की जा रही है। अभी दोनों ज्यादा बात करने की हालत में नहीं हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं