सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

कार ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, मौत

भाभी के दसवां से होकर घर जा रहा था ‌मृतक

पुलिस ने शव पीएम को भेजा

बरदह। थाना क्षेत्र के भगवानपुर पुलिया के पास घर जाते पीछे से कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार छिटकर नहर में चले गए। जिससे बाइक सवार को गंभीर चोटे आई। स्थानीय लोगों ने ‌घायल को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताते चलें कि अभी कुछ दिन पूर्व मृतक के भाभी की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक बाइक वाराणसी चाची की दसवां में शामिल होकर घर लौट रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  

मृतक कमलेश यादव 42 पुत्र स्व. कन्हैया लाल यादव भगवानपुर के निवासी थे। शुक्रवार को दिन में 11 बजे के आस-पास अपनी बाइक से घर जा रहे थे। अभी वह भगवानपुर पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक ‌छिटककर नहर में चली गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में कमलेश को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक वाराणसी में रहकर ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। बता दें‌ कि मृतक की भाभी की भी सड़क दुर्घटना में कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी। मृतक शुक्रवार को भाभी के दसवां में शामिल होने वाराणसी गया था। लौटने के दौरान भगवानपुर पुलिया के पास यह हादसा हो गया। मृतक तीन भाई में तीसरे नंबर पर था। मृतक के दो पुत्र हैं। पत्नी कविता का रो-रोकर बुरा हाल है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं