सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

AZamgarh: बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल, गंभीर

मृतक सहित दो घायलों का शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

बिलरियागंज। थाना के श्रीनगर (सियरहा) के पास शनिवार की शाम को सिक्स लेन पर बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सहित दो घायलों की अभी पहचान नहीं हो नहीं पाई है।   

प्रतिकात्मक फोटो

जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना के श्रीनगर सियरहा में शनिवार की शाम सात बजे के आस-पासा ‌सिक्स लेन के सर्विस रोड पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था करते हुए पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे थाना बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य एवं सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू कराया। तीन घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं एक व्यक्ति को जब तक अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही थी, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के अलावा दो अन्य घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी। जबकि दूसरे बाइक पर सवार घायल की पहचान बिलरियागंज थाना के भटौरा गांव निवासी राहुल गौड पुत्र प्रमोद गौड के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हुई है। दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं दोनों ग्लैमर बाइक है। एक बाइक का नंबर यूपी 50 BW1648और दूसरी बाइक का नंबर यूपी 50CA3835 है पुलिस द्वारा दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं