सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

कैंसर पीड़ित से 50 हजार वसूलने का आरोप आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने उससे कई किस्तों में करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं किया गया। हाल ही में लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सदरुद्दीन ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तहसील में तैनात कानूनगो जयप्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामल...

Azamgarh: थाने में प्रेमी युगल ने रचाई शादी

आजमगढ़। पवई थाना परिसर स्थित मंदिर में सोमवार देर शाम को ईश्वर को साक्षी मानकर प्रेमी युगल ने शादी रचा ली। शादी के बाद विधिवत परिवार जनों ने दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद दिया। दोनों के प्रेम सम्बन्ध और शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


पवई थाना क्षेत्र के मुत्कल्लीपुर गांव निवासी रोली मौर्य पुत्री राम प्रसाद मौर्य का इसी थाना के भरचकिया गांव निवासी अंकित मौर्य पुत्र सीताराम मौर्य से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसम उठा ली। दोनों कहीं घर से भागने के नियत से निकले थे। लड़की के भाई ने देख लिया और पिता को सूचना दिया। पिता ने डायल 112 को सूचना दिया। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे ने प्रेमी प्रेमिका व उनके स्वजन को थाने बुलाया। थानाध्यक्ष रत्नेश दूबे ने दोनों पक्षों के स्वजनों को समझाया तो दोनों पक्ष मान गए। आखिरकार प्रेम की जीत हुई। दोनों के स्वजन उनकी शादी के लिए राजी हो गए। थाना परिसर में बने मंदिर पर दोनों की शादी संपन्न करायी गयी। इस अवसर पर दीपक यादव, अशोक यादव, राजकुमार, प्रवेश मौर्य, सुरेश राजभर,आदि लोग रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं