सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh. सो रहे पति पर पत्नी ने फेंका खौलता तेल, हालत गंभीर

पहले भी कर चुकी है पति पर हमला
आजमगढ़.
पति-पत्नी के बीच के विवाद में एक खौफनाक मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक पत्नी ने सो रहे अपने पति के ऊपर खौलता तेल फेंक दिया। पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं लोगों का कहना है‌ कि इसके पहले भी पत्नी ने पति पर इस तरह के कई जानलेवा हमले किए हैं। मामला चंदौली जिले के सदर कोतवाली के बिसौरी गांव की है। युवक के पिता महेंद्र सिंह ने बहू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
 जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव निवासी महेंद्र सिंह के बेटे मंजीत सिंह ( 34 ) की शादी एक साल पहले गाजीपुर के सेवराई गांव में हुई थी। मंजीत के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को बहू ने चिप्स छानने के लिए तेल मांगी। इस पर मैंने दुकान से लाकर तेल दे दिया। चिप्स छानने से पहले बहू ने तेल को कड़ाही में डालकर गर्म किया। वहीं मौका देख बेड पर सो रहे बेटे मंजीत के ऊपर खौलता तेल डाल दिया। घटना में मंजीत का चेहरा बुरी तरह जल गया है। पिता ने आगे बताया कि तेल से मंजीत का चेहरा और शरीर जल गया। मंजीत जिला चिकित्सालय के बर्न यूनिट में भर्ती है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ससुर ने बताया कि इससे पहले भी बहू दो बार जान लेने की कोशिश कर चुकी है। सदर कोतवाल संतोष सिंह ने कहा कि परिजनों की तहरीर मिली है। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं