सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: स्व. आद्या प्रसाद राय की श्रद्धांजलि सभा में टूटी दलीय सीमा

अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

आजमगढ़। अहरौला के पुरबपट्टी गांव निवासी भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय के पिता और पूर्व शिक्षक स्व. आद्या प्रसाद राय की प्रथम पुण्यतिथ‌ि रविवार की रात उनके पैतृक आवास पर मनाई गई। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी दलों के नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।  वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला, बोले स्व. आद्या प्रसाद राय बेहद संवेदनशील, अनुभवी और सरल व्यक्तित्व के धनी थे।  श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा बिहार व झारखंड क्षेत्र के महामंत्री संगठन नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री भाजपा संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा व एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी रतन पाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो आशुतोष कुमार राय, शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधायक मधुबन रामबिलास चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, जिलाध्यक्ष भाजपा अंबेडकर नगर मिथिलेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा बलिया जयप्रकाश साहू, जिलाध्यक्ष भाजपा मऊ प्रवीण गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा आज़मगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय,  विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक सुभाष राय,पूर्व विधायक रामदर्शन यादव, पूर्व विधायक छट्ठू लाल, क्षेत्रीय मंत्री मंजू सरोज, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छटठे लाल निगम, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भाजपा गोरखपुर युधिष्ठिर सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय अभिषेक सिंह आशु, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह, भाजपा नेता सगड़ी संतोष सिंह टीपू, पूर्व प्रत्याशी निजामाबाद मनोज यादव, ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, ब्लॉक प्रमुख सर्वेश राय, ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव, ब्लॉक प्रमुख अजित यादव, ब्लॉक प्रमुख सौरभ सिंह बिनु, ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख गुड्डू राय, पूर्व प्रमुख साधु राम, प्रमुख शुभम् सिंह , भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल, डॉ श्याम नारायण सिंह, सचिदानंद सिंह, दुर्ग विजय यादव, कांग्रेस पार्टी के दिनेश यादव सहित हज़ारों की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं