सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: टेबलेट और नगदी लूट का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गंभीरपुर के रोहुआ मोड़ पर सोमवार को बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम

आजमगढ़। बीते सोमवार की रात गंभीरपुर थाना के रोहुआ मोड़ पर टेबलेट और नगदी लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया।

 जानकारी के अुनसार तीन दिन पूर्व गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मोड़ पर 1000 रुपए व एक टेबलेट की लूट का मुख्य अपराधी शिवम सोनी शनिवार की सुबह लूट की टेबलेट बेचने के लिए वाराणसी की तरफ जा रहा था, इसी दौरान गंभीरपुर थाना प्रभारी राम प्रसाद बिंद मय फोर्स चेकिंग अभियान के तहत वाहनों की चे‌किंग कर रहे थे। पुलिस को देख बदमाश भगाने लगा। पुलिस ने किया पीछा किया,  आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर मुजफ्फरपुर जीसीएल प्लांट के पास में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने जैसे ही खुद को घिरा हुआ पाया तो फायरिंग शुरू कर दी की, पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें शिवम घायल हो गया। जबकि अन्य फरार हो गए, पुलिस  ने बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश शिवम सोनी 21 पुत्र अमरनाथ रानी की सराय थाने के घाटी पट्टी गांव का निवासी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं