सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: विनीत प्रदेश सचिव मनोनीत, बधाई को तांता

बरदह। सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय गतिविधियों को देखतें हुए केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान ने ठेकमा ब्लाक के सकरामऊ निवासी विनीत राय को संस्थान का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। विनीत ने अपने मनोनयन पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय और प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह का आभार प्रकट किया। वहीं विनीत को उनके प्रदेश सचिव नियुक्त होेने पर  बधाई देने वालों का तांता लगा है। विनीत ने कहा कि जो जिम्मेदारी संस्थान ने दी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण के अनुरूप भारत की जनशक्ति को लामबंद करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने में लोगों को अपने साथ लामबंद करेंगे। बधाई देने वालों में अजय राय, अशोक राय, दीपक राय, अंकित राय, शालिनी सिंह, पप्पू राय, भीम शर्मा, पवन तिवारी, देवेश राय, बृजेश सिंह आदि शामिल हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं