सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: भ्रष्टाचारियों की संपत्ति होगी कुर्क, कोई संकोच नहींः सीएम योगी

मेडिकल कॉलेज व एसटीपी निर्माण का किया निरीक्षण

विकास की ओर बढ़ रहा जौनपुर, बोले योगी

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जौनपुर में खुले तौर पर भ्रष्टाचारियों को चेतावनी दे डाली। साथ ही जिले को कई सौगात भी दिए। शिलान्यास तथा लोकार्पण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ गाजीपुर के लिए रवाना हो गए।

जौनपुर में 258 करोड़ की 116 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह को संबोधित करते पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलब्य मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर प्रदेश को खोखला कर दिया था।  भ्रष्टाचार पिछली सरकारों की जींस का हिस्सा था, अपने लिए और अपने खानदान के लिए भ्रष्टाचार पैदा करते थे। भ्रष्टाचारी कोई भी होगा उसकी संपत्ति कुर्क करके उसे गरीबों के उपयोग के लिए कोई संकोच नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे में विकास योजनाएं जो भी चलाई गई सिर्फ अपने लोगों को लाभ दिया गया। उसका लाभ आम आदमी को नहीं मिला। आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। नए भारत के साथ ही उत्तर प्रदेश भी नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए आप लोगों का जो योगदान रहा उसका धन्यवाद ज्ञापित करने मैं आया हूं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं