सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को पेड़ से बांध जमकर ग्रामीणों ने पीटा

आजमगढ़। सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंचे प्रेमी को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पेड़ में बांधकर पिटाई शुरू कर दी। जानकारी होने पर मौके पर जुटे गांव के लोगों ने युवक को इतना मारा कि वह अधमरा हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों से आजाद कराकर थाने ले आई। महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस प्रेमी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है, जबकि प्रेमी पक्ष से अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के पिरैला सुल्तान गुलरिहवा डीह निवासी जमील अहमद पुत्र जुबैर अहमद की पत्नी से आशीष सिंह पुत्र भीष्म पितामह निवासी कटारिया थाना सोनहा बस्ती का कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका अक्सर अपने ननिहाल कटारिया में रहती थी, जहां आशीष के साथ उसका प्रेम प्रसंग परवान चढ़ा। धर्म अलग होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी। पिछले वर्ष प्रेमिका की शादी जमील अहमद के साथ हो गई लेकिन दोनों का प्रेम कम नहीं हुआ। इस समय प्रेमिका अपनी ससुराल में थी। शुक्रवार की रात आशीष प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंच गया। वह जैसे ही घर में घुसा घरवालों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो पेड़ में बंधे युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। लोगों ने उसे इतना पीटा की वह अधमरा हो गया। इसी दौरान किसी ने पिटाई की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं