सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान

कोलघाट सम्मो माता मंदिर सहित आस-पास के क्षेत्र में की सफाई

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चला रही है। इस क्रम में मंगलवार को पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया। इस क्रम में भाजपा महिला मोर्चा ने कोलघाट में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।  

 भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अमितलता सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने नगर के कोलघाट स्थित सम्मो माता मंदिर सहित आस-पास के क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। साथ ही लोगों को अपने आस-पास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डा. पूनम ‌सिंह ने कहा कि पार्टी यह जो अभियान चला रही है सराहनीय है। ‌जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अमितलता सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की गई और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी के सुंदर व स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाया और पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। हम महिलाएं 21 सितंबर को चिहिन्त स्थानों पर श्रमदान करेंगे। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष वंदना पांडे, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुमन सिंह राजपूत, जिला मंत्री सुमन सिंह, मीडिया प्रभारी सुनैना सिंह, वंदना श्रीवास्तव, बिंदु शर्मा आदि महिलाए शामिल रहीं। इस क्रम में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने मड़या शक्तिकेंद्र पर स्वामी विवेकानन्द चौराहा से प्राथमिक विद्यालय मडया तक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने नरौली, सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बिलरियागंज में स्वच्छता कार्यक्रम किया।


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं