सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: महिला ने नाबालिग का अश्लील वीडियो किया वायरल

 

पी‌ड़िता की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

आजमगढ़। युवकों द्वारा महिलाओं और लड़कियों का वीडियो बनाकर वायरल करने की घटना आम हो गई है। इस तरह का कृत्य करने वाले आए दिन जेल भेजे जा रहे हैं लेकिन मऊ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें महिला ने नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यही नहीं महिला ने लड़की के बारे में गंदे कमेंट भी किए हैं। पीड़ित की मां की शिकायत पर घोसी पुलिस ने एफआईआर पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की से एक महिला ने दोस्ती कर ली। दोनों में काफी अच्छी बनती थी। उक्त महिला ने चोरी छिपे नाबालिग लड़की की चोरी से अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही भद्दे कमेंट भी लिखे। मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़ित का परिवार सन्न रह गया। महिला के उपर किसी को शक तक नहीं हुआ। इस मामले में किशोरी की मां ने घोसी कोतवाल कृष्ण कुमार गुप्ता को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 5 सितंबर से उसकी 14 साल की बेटी की फोटो फेसबुक पर डालकर अश्लील बातें लिखी जा रहीं हैं। इससे उसकी पुत्री की बदनामी हो रही है। फेसबुक आईडी सीमा मौर्या के नाम से है। जबकि दूसरी आईडी मनोज मौर्या की थी। दोनों ने फेसबुक पर फोटो के साथ गन्दी गन्दी बातें पोस्ट की थीं। पीड़िता की मां के मुताबिक जानकारी होने के बाद जब वह महिला के घर का पता लगाकर उसके घर गई और बात की तो मुझे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर सीमा मौर्या व मनोज मौर्या के खिलाफ धारा 504, 506, 120बी, 67 क के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं