सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कालीनगंज मुहल्ले मेे घर के अंदर बेहोश मिली दो महिलाएं, लूटपाट की आशंका

अस्पताल में कराया भर्ती, एक की हालत गंभीर,मेडिकल कालेज रेफर

आजमगढ़। शहर के कालीनगंज मुहल्ले में दो महिलाएं बेहोश हालत में मिली, स्थानीय लोगों की मदद परिवार के लोगों ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीनगंज मुहल्ले में निवासी तारा और सुमन नाम की दो महिलाएं घर के अंदर बेहोश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय निवासी लोगों के मुताबिक  कालीनगंज मुहल्ले में देर शाम दो लोग इन महिलाओं के घर  घुसे और कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया, बेहोश होने के बाद लूटपाट कर चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों ने महिलाओं के सोने की चैन और आभूषण भी लूट लिए हैं। स्थानीय लोगों ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया जहां तारा की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस भी इसलिए बोलने की स्थिति में नहीं है कि दोनों महिलाएं बेहोश हैं। पुलिस महिलाओं के होश में आने का इंतजार कर रही है, जिससे मामले का खुलासा किया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं