सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Azamgarh: कलान चौराहे पर ड्यूटी कर रहे सिपाहियों पर पिकअप सवारों ने किया पथराव

पीछा कर रहे डायल 112 के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर शाहगंज की ओर भागे

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के कलान-शाहगंज मार्ग पर तैनात पुलिस टीम पर पिकअप सवारों ने पथराव कर दिया। जवानों की सूचना पर जब डायल 112 वाहन ने उनका पीछा किया तो पिकअप सवार बदमाशों ने उन पर पथराव कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। हालांकि किसी को चोट तो नहीं आई। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार पवई थाना क्षेत्र के कलान चौराहे पर थाने की गैर जनपदीय सीमा पर गुरुवार रात लगभग एक होमगार्ड के जवान ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान दो पिकअप तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया। लेकिन पिकअप में सवार बदमाश वाहन रोकने के बजाय होमगार्डो पर प‌थराव शुरू कर दिया। पुलिस ने  किसी तरह अपनी जान बचाए। इसकी सूचना थाने पर सहित डायल 112 को दिया। सूचना पर मौके पर डायल 112 के  वाहन  प्रभारी हेड कांस्टेबल नंदलाल, राजकरन सोनकर, होमगार्ड सुरेंद्र यादव पहुंच गए, पिकअप का पीछा करने लगे। पिकअप तेज रफ्तार से शाहगंज की तरफ भागने लगी। जैसे ही पुलिस पुलसराय बाजार पहुंची, पिकअप के अंदर  सवार बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर फिर से पथराव शुरू कर दिया। जिससे डायल 112की वाहन क्षतिग्रस्त हो गई।जिसका फायदा उठाते हुए पिकअप सवार बदमाश शाहगंज की तरफ फरार हो गए। आपको बताते चलें कि बरहद थाने में भी इसी प्रकार बीते बुधवार की रात में पिकअप सवार बदमाशों ने पुलिस की जीप को टक्कर मार खाई में गिरा दिया, संयोग ही था कि कोई हताहत नहीं हुआ।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं