सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: मारपीट और जान से मारने के मामलें में वांछित दो गिरफ्तार

आजमगढ़। पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों अभियुक्तों का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पीड़ित राहुल निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसके भाई को अन्नतपुर निवासी नकुल निषाद पुत्र राजपति निषाद  और जमुना निषाद पुत्र बसंता निषाद  ने मारापीटा और जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद सोमवार की सुबह सवा नौ बजे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उनि रवींद्र प्रताप यादव, कांस्टेबल विनय प्रताप सिंह, कांस्टेबल दीपक यादव शामिल हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं