सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: भाजपा नेता ने किया इंटरला‌किंग कार्य का लोकार्पण

 

लाटघाट। हरैया ब्लाक के ग्रामसभा गड़ेरूवा में मनरेगा योजना के तहत हुए इंटरलाकिंग कार्य का शुक्रवार को विकास खंड अधिकारी हरैया ओम प्रकाश सिंह, भाजपा नेता संतोष सिंह ‘टीपू’, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह ने फीता काटकर किया। भाजपा नेता संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। खंड ‌विकास अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। लोकार्पण के अवसर पर ग्राम प्रधान शीला देवी, ग्राम पंचायत सचिव बृजेश कुमार व ग्रामीण महंत सिंह, नारायण सिंह, यशवंत सिंह, विजय सिंह, अमित सिंह, जयराम, अखिलेश, वरुण, राजकुमार, अवधेश, असलम, सोनू, रामानंद, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं