सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पति ने दे दिया फोन पर तीन तलाक, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र में व्याही एक महिला को उसके पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। परेशान हाल महिला ने सरायमीर थाने में पति सहित नौ खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
  दीदारगंज थाना के कुशवां गांव निवासी फरीदा बानो का विवाह एक मई 2019 में पारा गांव के अब्दुल के साथ हुआ था। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि शादी में पिता ने समर्थ्य के अनुरूप दान-दहेज भी दिया था। इसके बाद भी उसे ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। ससुराल वालों की कवायद का उसने जब विरोध किया तो तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता रहा। इसके बाद पति ने सऊदी से फोन पर आठ सितंबर को सुबह दस बजे फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और जांच में जुट गई है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं