सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पिता से परेशान बेटियों ने खाया जहर, एक की मौत

पत्‍नी ने पति को कराया गिरफ्तार, आरोपी सहित भाइयों के खिलाफ भी केस दर्ज

आजमगढ़।  पिता से प्रताड़ित दो बेटियों ने जहर खा लिया।‌ जिसमें एक बेटी की मौत हो गई। जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका उपचार रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में चल  रहा है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में आरोपित पिता, उसके दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर‌ लिया। साथ ही पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बांदा जिले के पड़री गांव का है। गांव निवासी मलखान सिंह, उसका भाई राजेश सिंह और सुरेश सिंह दोहरे हत्याकांड के दोषी हैं। तीनों को उम्रकैद हुई है। अप्रैल में तीनों जमानत पर प्रयागराज की नैनी जेल से बाहर आए हैं। मलखान सिंह की प्रताड़ना से त्रस्त होकर उसकी दो बेटियों प्रियंका (22) और सपना (20) ने रविवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। बड़ी बेटी प्रियंका की सोमवार दोपहर बाद मौत हो गई, जबकि सपना मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों ने उसकी हालत भी गंभीर बताई है। मां रेखा देवी ने तहरीर में बताया है कि पति मलखान शराब का लती है। शराब के नशे में उसे और बेटियों को मारता-पीटता है और दोनों देवर पति को उसे इसके लिए उकसाते हैं। इसी से तंग आकर बेटियों ने जहर खा लिया। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके दोनों भाई फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं