सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: पति और बच्चे को बचाने में महिला को सांप ने काटा, मौत

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के तरफकाजी गांव में बीती रात एक म‌हिला को सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उसे उपचार के ‌लिए अस्पताल ले गए। लेकिन डाक्टरों  ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। दूसरी जगह ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के तरफकाजी गांव में एक परिवार खाना खाकर सो रहा था। शनिवार रात 12 बजे पूजा (25) की नींद खुली तो उसने देखा कि ऊपर सांप लटक रहा है। पूजा ने पति अमित को जगाया। उठते ही अमित अपने बच्चे को लेकर वहां से हट गया। इसी दौरान पूजा के ऊपर सांप गिर गया। उसने पूजा के पैर में डस लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टरों ने  रेफर कर दिया। परिजन पूजा को खरिहानी लेकर चले गए। हालत में सुधार न हाने पर वहां से उसे जौनपुर ले गए। जहां पूजा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला का एक साल का बेटा रौनक है। प्रधान संजय चौहान ने घटना की सूचना लेखपाल प्रवीण सिंह को दी। बताया जा रहा है कि सांप घर में पांच से छह घंटे तक पड़ा रहा। 

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं