सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: डीसीएम पुलिया तोड़ गिरी खाई में, बाल-बाल बचे ड्राइवर और खलासी

आजमगढ़। गोरखपुर से सामान लेकर वाराणसी की ओर जा रही डीसीएम लाटघाट के पास पुराने सरयू नदी पर बने पुल की रेलिंग को तोड़ती हुई खाई में जा गिरी। इस घटना में ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए। सुबह होने पर मौके पर क्रेन से डीसीएम को बाहर निकलवाया। इस दौरान वहां जाम लगने के साथ भीड़ जमा हो गई थी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में पुुराने सरयू पुल पर बीती रात गोरखपुर से तेज गति से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर पुलिया तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। इस घटना में ड्राइवर और खलासी बाल-बल बच गए। रात में हो रही बारिश के चलते वहां सन्नाटा था। ड्राइवर और खलासी किसी तरह से वाहन से बाहर निकले और खाई से वाहन को निकालने के लिए सुबह होने का इंतजार किए। सुबह होने पर पुलिस भी सूचना पाकर वहां पहुंच गई। खाई में गिरे वाहन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जिससे वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने जाम को हटवाया, थोड़ी ही देर में लगभग साढ़े ग्यारह बजे ड्राइवर ने क्रेन मंगाया और वाहन को खाई से बाहर निकाला।


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं