सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: नीट में सफलता पर नीतिश को बधाई का तांता

बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के बनकट समसपुर गांव निवासी नीतिश यादव पुत्र नौमी प्रसाद यादव के नीट की परीक्षा सफलता प्राप्त करने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। गुरूवार को उने आवास पर स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि जीएसएसपी कालेज कोयलसा के पूर्व प्रो. डा. नरेंद्र नाथ यादव ने नी‌तीश को सम्मानित किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस जरूरत है उसे संवारने की। पिता द्वारा अच्छी शिक्षा और तालीम दी गई, जिसकी बदौलत नीतीश ने यह मुकाम हासिल किया। द्वारा अच्छी रैंक लाकर के क्षेत्र का नाम रोशन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक उदय राज यादव ने किया। उन्होंने नीतीश को बधाई दी। कार्यक्रम को अटेवा के प्रदेश मंत्री विजय प्रताप यादव ने भी संबोधित किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक नौमी प्रसाद ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, घनश्याम यादव, महेंद्र मृदुल, विजय प्रताप, डा. मोहन लाल, डा. संतोष, जितेंद्र कुमार, कृपाशंकर, सुनील जायसवाल, दिनेश कुमार, चंद्र प्रकाश, राजकुमार गुप्ता, विजेंद्र कुमार, संजय कुमार आदि ने नीतिश को बधाई दी। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं