सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर गांव की घटना
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासिनी एक विवाहिता की बुधवार की देर रात संदिग्धास्था में मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दिया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जीयनपुर के अजगरा गांव निवासी ओम प्रकाश यादव ने अपनी पुत्री रेखा यादव (30) का विवाह छह जून 2010 को इसी थाना क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासी सूर्यमणि के साथ किया था। बुधवार की देर शाम रेखा की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वाले शव को बिना मायके वालों को सूचना दिए अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। गांव के ही किसी व्यक्ति से घटना की सूचना मायके वालों को दी ‌तो पिता मौके पर पहुंच गए। जिन्हें लड़की का शव नहीं दिखाया गया। जिस पर उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने मृतका के पति, देवर, देवरानी, सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया है। मृतक एक पुत्र की मां बतायी गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं