सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: बच्ची संग विवाहिता ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी

दहेज के लिए प्रताड़ित करने व घर से निकालने का आरोप

शिकायत पर पुलिस ने विवाहिता को घर में कराया प्रवेश

आजमगढ़।  दहेज के पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने विवाहिता को उसकी मासूम बच्ची के साथ घर से निकाल दिया है। वहीं पीड़िता अपनी बच्ची के साथ बुधवार को अपने ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई है। जबकि ससुराल के लोग घर में ताला बंद कर नदारद हैं। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए विव‌ाहिता को घर में प्रवेश कराया। 

जानकारी के अनुसार कप्तानगंज निवासी ओमप्रकाश ने अपनी पुत्रे रीना की शादी साल 2020 में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुरासों गांव निवासी मिथलेश से की थी। कुछ एक साल सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इस दौरान रीना ने एक पुत्री को जन्म दिया। रानी  ने आरोप लगाया कि 10 मार्च 2022 को दहेज की मांग की लेकर सास, ससुर, जेठ-जेठानी और पति ने मारपीट कर घर निकाल दिया। फूलपुर कोतवाली में शिकायत करने पर ससुराल के लोग पुनः घर रख लिए। लेकिन इस दौरान तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। अगस्त 2022 में ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे और घर से निकाल दिए। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने वह तभी लौटे, जब उसके मायके वाले उसे पांच लाख रुपए दें। कई बार यह क्रम चला दहेज की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिए। बुधवार को रीना अपने बच्ची को लेकर खुरासो गांव अपने ससुराल की दहलीज पर पहुंच धरने पर बैठ गई। वहीं ससुराल के लोग घर में ताला बंद कर फरार हो गए। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि महिला मुकदमा नही लिखवाना चाहती सिर्फ घर के अंदर जाकर रहना चाह रही।  कोटवाल ने बताया कि महिला को घर में प्रवेश करा दिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं