सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: भतीजी की शादी टूटने पर अगुआ को मारा चाकू, आरोपी फरार

आजमगढ़। भतीजी की शादी टूटने से नाराज एक व्यक्ति ने उसके मकान में किराए पर दुकान खोले व्यक्ति को कैंची से मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद से मकान का मालिक फरार है। वहीं घायल दुकानदार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

जीयनपुर कोतवाली के दाऊदपुर गांव निवासी आरिफ पुत्र गुलाब नबी पेशे से दर्जी है। वह बागखालिस बाजार निवासी मो. फैज के मकान में किराये पर दुकान की लिए है। आरिफ ने मकान मालिक की भतीजी की शादी के लिए कहीं बात की थी। किन्हीं कारणों से बात नहीं बनी और शादी कट गई। इसी बात को लेकर सोमवार को मो. फैज और आरिफ की बहस हो गई। इस दौरान फैज ने काउंटर पर रखी कैंची से आरिफ पर वार कर दिया, कैंची आरिफ के सीने में लगी। आरिफ लहुलुहान हो गया। इसके बाद फैज मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। घटना की सूचना जीयनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं