सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ससुर ने माता-पिता पर ही लगाया हत्या का आरोप

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र में सोमवार की रात 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उसकी ससुराल सूचना देने के बजाय शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे युवक के ससुर ने परिवार पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के जोगीपुर गांव निवासी 28 वर्षीय शोभनाथ पुत्र वशिष्ठ मुनि पांडेय की सोमवार की रात करीब 11 बजे घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह परिवार के लोगों ने आनन-फानन में शव का दाह संस्कार भी कर दिया। मृतक की पत्नी दो महीने से मायके बढ़या में थी लेकिन उसे सूचना नहीं दी गई। गांव के लोगों से पति के मौत की जानकारी होने पर वह अपने पिता लालबहादुर तिवारी के साथ ससुराल पहुंची तो पला चला कि शव का अंतिम संस्कार हो गया है। इसके बाद उसे पति की हत्या का शक हुआ। लालबहादुर सीधे थाने पहुंच गए और आरोप लगाया कि उसने दामाद की हत्या परिवार के लोगों ने की है। तहरीर में कहा गया है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 2017 में सोभनाथ के साथ की थी। उनकी एक पुत्री 2 वर्ष की है तथा बेटी चार माह की गर्भवती है। मेरे दामाद शोभनाथ को उसके पिता वशिष्ठ मुनि, उसकी मां व बहन शीतला ने जान से मार दिया। इसके बाद बिना किसी को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इतना ही नहीं वे सभी अधजले शव को घाट पर छोड़कर वहां से भाग गए। वहीं मृतक के पिता का कहना है कि शोभनाथ अत्यधिक शराब का सेवन करता था। बीती शाम को भी रोज की भाँति अत्यधिक शराब का सेवन कर घर पर आया और अपने कमरे में चला गया। रात करीब 11 बजे जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वह मृत पड़ा था। चुंकि वह शराब पीकर मरा था इसलिए सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी का कहना है कि तहरीर मिली है। परिवार के लोगों पर ही हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं