सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: हाईस्कूल और इंटर की मान्यता से हर्ष इंटर विज्ञान वर्ग की सुविधा भी


आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के केशव प्रसाद इंटर कॉलेज धनेज पांडेय पाँती शिक्षा क्षेत्र कोयलसा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा मान्यता मिलने से हर्ष है। विद्यालय के प्रबंधक जिलाजीत तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मान्यता यूपी बोर्ड से विद्यालय को मिली है। विद्यालय परिवार में हर्ष है। क्षेत्र के छात्र एवं छात्राओं को इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की शिक्षा ग्रहण करने के लिए 10 से 12 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। अब उन्हें इस समस्या से निजात मिल जाएगा। मान्यता मिलने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता तिवारी, शिशिर चौबे, सुमन तिवारी, शकुंतला तिवारी, साधना तिवारी, आदित्य दुबे, राकेश कुमार, भानुप्रताप यादव, किरन दुबे, पूजा तिवारी ने प्रबंधक को बधाई दी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं