सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: एक अक्टूबर को पेंशनर सम्मान समारोह की तैयारियों की बनी रणनीति


सम्मान समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु

आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली के लिए सतत संघर्षरत संगठन अटेवा-ऑल टीचर्स एंड एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के संघ भवन के सभागार में हुई। जिसमें एक अक्टूबर को होने वाले पेंशनर सम्मान समारोह की तैयारियों की रणनीति बनाई गई। साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।



 जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के दिन पूरे देश के सभी जिला मुख्यालयों पर अटेवा, एनएमओपीएस के द्वारा पेंशनर सम्मान समारोह  का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में आजमगढ़ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु शामिल होंगे। वे जिले के पेंशनर का सम्मान करेंगे। हरैया तथा अजमतगढ़ ब्लॉक के पर्यवेक्षक विद्यासागर पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर होने वाले सम्मान समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरिंग संघ के पदाधिकारी झिनकू यादव, रामसमुझ, चंद्रजीत आदि ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी के प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह का भी आगमन हो रहा है। इसलिए इसमें अटेवा के साथ ही पीडब्लूडी के लोग भी शामिल होंगे। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। संगठन हर स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेगा। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जिला कार्यकारिणी के सदस्य विनीता सिंह, हरैया तथा अजमतगढ़ ब्लॉक से पर्यवेक्षक विद्या सागर पटेल, दोनों ब्लॉकों के पदाधिकारियों का जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने स्वागत किया। संतोष यादव को सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया। कार्यक्रम को जिला महामंत्री डा. राम जी वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री ओमकार सिंह, जिला मंत्री बैजनाथ कन्नौजिया आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता पीडब्ल्यूडी के दुर्गाशंकर मिश्र तथा संचालन पन्नालाल यादव ने किया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं