सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कार के धक्के से साइकिल सवार घायल, गंभीर

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सैय्यद्वारा बाजार में सामान खरीदने आए एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शहर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कार सवार मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। रानी की सराय थाना के मैरामपुर गांव निवासी संजय कुमार 35 पुत्र स्व. जगधारी सोमवार को सुबह दस बजे के करीब साइकिल से सैय्यद्वारा बाजार सामान लेने आया था। सामान लेकर वह घर जारहा था। अभी गांव जाने वाले मार्ग के पास पहुंचा ही था कि आजमगढ़ की ओर से आ रही कार ने रिलायंस पेट्रोल पंप के पास साइकिल सवार को धक्का मार दिया। जिससे संजय को गंभीर चोटे आई। इस दौरान चालक कार छोड़कर वहां से फरार हो गया। आस-पास के ग्रामीणों ने संजय के परिवार को सूचना ‌दिए और उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है, हालत गंभीर बनी हुई है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं