सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: रेप का आरोपी गिरफ्तार, बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र से एक नाबलिग लड़की को बहला-फूसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पोती नौ सितंबर को स्कूल गई थी। लेकिन वापस नहीं आई। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। मामले की विवेचना कर रही पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने किशोरी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही थी। आरोपी सुनील यादव के बारे में पुलिस को सूचना मिली की आरोपी रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया मोड़ के पास कहीं भागने के लिए खड़ा था। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है, जहां से जेल रवाना किया जाएगा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं