सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: ब्रह्मलीन जगद्गुरू को अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा ने किया नमन

आजमगढ़। ‌भीमबर स्थित नरोत्तम बाबा के स्थान पर सोमवार को अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्राह्मण सभा ने जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के ब्रहृमलीन होने पर शोक व्यक्त किया। 

जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंन्द सरस्वती के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहाकि आजादी की लड़ाई से लेकर रामजन्म भूमि आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज, अध्यात्म व धर्म के लिए समर्पित कर दिया था। उनके निधन से सनातन धर्मावलम्बियों  की एक अपूर्णनीय क्षति हुई है। इसी क्रम में किसान इंटर कालेज फैजाबाद के प्राचार्य मनोज मिश्र के निधन पर दुख ‌व्यक्त किया। दो मिनट का मौन रखकर पुण्यात्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय व संचालन महामंत्री अशोक कुमार तिवारी ने किया। शोकसभा में ब्लाक अध्यक्ष पंचदेव पांडेय, मंत्री आशुतोष पांडेय, अजय कुमार पांडेय, अंजनी मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, जयनरायन पांडेय, अभिषेक शुक्ला, गुलाब पाठक, कृष्णकांत शुक्ला, चंदू दूबे, रितेश पांडेय आदि मौजूद रहे।                     

सर्वाधिक पढ़ीं गईं