सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आप के कार्यकर्ता सम्मेलन में नगर निकाय चुनाव की तैयारी की बनी रणनीति

भाजपा सरकार में बढ़ रहा अपराधः संजय सिंह

आजमगढ़। नेहरू हाल में बुधवार को आम आदमी पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निकाय चुनाव की तैयारियों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। 

मुख्य अतिथि यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह और प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन की शुरूआत की। संजय सिंह ने कहा कि नगर निगम, नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों में संगठन को मजबूत करने की रणनीति कार्यकर्ताओं को बताई गई। आठ प्रांतों में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद  11 अक्टूबर से संपूर्ण आजादी का नारा देने वाले लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर महंगाई के खिलाफ आप पदयात्रा करेगी, जो सरयू अयोध्या से लेकर संगम प्रयागराज तक "महंगाई भगाओं रोजगार बचाओं" पदयात्रा निकाली जाएगी, जो 11 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर को समाप्त होगी। आजमगढ़ का सम्मेलन नगरीय प्रांत के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है। इसमें पूरे पूर्वांचल के जो जिले हैं उसमें प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव के साथ एक मजबूत संगठन का निर्माण किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि संगठन का निर्माण वह वार्ड लेवल पर, बूथ लेवल पर करेंगे। हमारी चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ मिलकर पूरे पूर्वांचल में अच्छे प्रत्याशियों का चयन करके जल्द ही हम चुनावी रेस में शामिल हो जाएंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, सुनील यादव, डा. सरफुद्दीन, डा. अनुराग, कृपाशंकर पाठक, राजन सिंह, राजेश सिंह, रामरुप यादव, अशोक यादव, उमेश यादव, गोविंद दूबे, डॉ विजय यादव आदि मौजूद रहे। 


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं