सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बारिश के चलते कल बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय

आजमगढ़। जिले में भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा आठ तक के विद्यालयों को 16 सितंबर को बंद रखने का निर्णय लिया है। 


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त निर्णय लिया गया है। बताया कि   जनपद में संचालित कक्षा 8 तक के समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं सभी बोर्डों यथा सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालय को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 16 सितंबर को बंद रहेंगी। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं