सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: किराना की दुकान का ताला तोड़कर सौ बोरी अरहर की दाल उठा ले गए चोर

भोर में नींद खुलने पर प‌ीड़ित को हुई घटना की जानकारी, पुलिस को दी तहरीर

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शिवनगर मुहल्ले में बीती रात चोर दुकान का ताला तोड़कर सौ बोरी अरहर की दाल सहित अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार श्रीजन्म गुप्ता बिलरियागंज कस्बा के शिवनगर मुहल्ला में परिवार के साथ रहते हैं। मकान के ‌नीचले तल पर उनकी किराने और गल्ले की दुकान है। शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे दुकान बंद कर ऊपर चले गए। भोजन आदि के बाद पूरा परिवार सो गया। भोर में लगभग साढ़े चार बजे नींद खुलने पर श्रीजन्म गुप्ता नीचे गए तो देखा कि गलियारे का ताला टुटा है। अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा है, सामान चेक किया तो सौ बोरी अरहर की दाल सहित कुछ अन्य सामान गायब ‌था। श्रीजन्म ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित दुकानदार से तहरीर लेकर थाने चली आई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आस-पास के लोगों ने बताया कि भोर में एक पिकअप आई थी, जो कुछ सामान लाद रही थी। लोगों ने समझा कि श्रीजन्म की दुकान का सामान आया होगा। इसलिए किसी ने कोई पूछताछ नहीं की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं