सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत

आजमगढ़। चक्रपानपुर ‌स्थित अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती एक और व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई। इस प्रकार कोरोना की चौथी लहर में मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है।
सहायक चिकित्सा अधीक्षक डा. नियाज हसन ने बताया कि अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर निवासी व्यक्ति को 15 सितंबर को गंभीर अवस्था में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। सांस लेने में उन्हें गंभीर समस्या हो रही थी इसलिए तत्काल आक्सीजन पर रखा गया। इसके साथ ही उन्हें हृदय रोग की समस्या के साथ फेफड़ा भी पूरी तरह से संक्रमित हो चुका था। जांच में कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। बताया कि मौत की सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज विकास पांडेय को दे दी गई है। प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं