सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: अजमगढ़ बीआरसी चल रहा चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

प्रशिक्षित किए गए परिषदीय शिक्षक व शिक्षा मित्र
अंतिम दिन बीइओ ने दिया प्रमाण पत्र
आजमगढ़। 
अजमतगढ़ बीआरसी में चार दिनों तक चले प्रशिक्षण में शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर करने के लिए शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षित किया गया। निपुण लक्ष्य से सभी को परिचित कराते हुए उन्हें ऐसी विधि बताई गई है, जिससे वह विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा बेहतर एवं सुलभ तरीके से प्रदान कर सकें। सभी प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। समापन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र दिया।   

अजमतगढ़ बीआरसी में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बाल वाटिका से लेकर कक्षा तीन के बच्चों तक भाषाई एवं गणितीय दक्षता विकसित करने के लिए चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन गुरूवार को हुआ। प्रशिक्षणार्थियों को निपुण लक्ष्य एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में विस्तार से बताया। परिषदीय विद्यालय के सभी बच्चों को निपुण बनाने के लिए शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता और गणितीय ज्ञान हेतु प्रशिक्षित किया। कोविड-19 के कारण हुई बच्चों की अधिगम क्षति से निपटने के उपाय एवं शिक्षण योजनाओं से परिचित कराया गया।

शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता और गणितीय ज्ञान के लिए किया प्रशिक्षित 

ट्रेनिंग के चौथे दिन प्रशिक्षकों ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को निपुण लक्ष्य एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में विस्तार से बताया। परिषदीय विद्यालय के सभी बच्चों को निपुण बनाने के लिए शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता और गणितीय ज्ञान के लिए प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षक अनिल मिश्र, डा. हरिकेश मिश्र, कुसुम पांडेय व विमल प्रकाश ने कहा कि 2022-23 के शैक्षणिक सत्र तक ब्लाक सभी शिक्षकों को निपुण बनाने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। निपुण भारत मिशन का लक्ष्य है कि सभी शिक्षक व शिक्षा मित्र पूरे मनोयोग से कार्य करें। शिक्षा के क्षेत्र में विकास राष्ट्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ावा देने के लिए सरकार ने निपुण भारत मिशन की शुरूआत की है। सहायक शिक्षण सामग्री के जरिये सभी को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

विद्यालयों में बनाएं बेहतर माहौल
चार दिवसीय प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में खंड शिक्षा‌धिकारी निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि जो कुछ प्रशिक्षण में सीखा है। उसका उपयोग विद्यालयों में करें और बेहतर वातावरण सृजित करें, तभी ट्रेनिंग का उद्देश्य सार्थक हो सकेगा। प्रशिक्षण में इस अवसर पर अंशु राय, दिनेश कुमार पांडेय, अविनाश साही, दी‌लीप राय, मोनिका ‌कुशवाहा, कुमारी नीतू, कुमारी प्रियंका, स्नेहा यादव, अरविंद कुमार, फिरोज अहमद, संतोष चौहान, अमृता जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं