सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: चेकिंग के दौरान बदमाश और पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली



आजमगढ़। सरायमीर थाना के संजरपुर खुटाहना मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पुलिया के पास रविवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश लूट के कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने संजरपुर रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग के दौरान बदमाश को दबोचा। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस को देखकर भागने लगा था बदमाश

थानाध्यक्ष सरायमीर विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे संजरपुर रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग की जा रही थी। उसी समय बाइक पर सवार एक युवक पुलिस को देखकर तेज गति से बाइक भगाने लगा। रूकने का इशारा किया गया तो उसने गति और बढ़ा दिया। पुलिस ने घेराबंदी की, तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस के पीछा करने पर युवक ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की। जिससे बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती 

थानाध्यक्ष सरायमीर विवेक कुुमार पांडेय ने बताया कि पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायमीर में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश आलोक पांडेय रानी की सराय थाने के चकिया गांव का रहने वाला है। पूछताछ में लूट के कई मामले में शामिल होने की बात बदमाश ने स्वीकारी है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं