सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Azamgarh : घर से शौच को निकली युवती लापता

परिजनों युवक पर भगाने का लगाया आरोप 

लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से शौच को निकली युवती पिछले पांच सितंबर से लापता है। परिजनों ने गुरूवार को  पुलिस का तहरीर देकर आरोप लगा है‌ कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फूसलाकर लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार कांखभार निवासी एक व्यक्ति ने गुरूवार को रौनापार थाने में तहरीर दिया है कि उसकी बेटी बीते पांच सितंबर को रात करीब एक बजे से घर के बाहर शौच के लिए गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। ‌युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव का ही युवक बहला-फूसलाकर उसकी बेटी को लेकर फरार हो गया है। रौनापार थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने बताया कि पीड़िता पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं