सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आशुतोष के आईआईटी में चयन पर फूल-माला से किया स्वागत

जहानागंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जहानागंज के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह के पुत्र आशुतोष सिंह का चयन आईआईटी में हो गया है। जिसकी आल इंडिया रैंक 5600 है। इस क्रम में रविवार को सिधारी स्थित अनिल सिंह के आवास पर बधाई देने वालों को तांता लगा रहा। अनिल सिंह के आवास पर पहुंचे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक जहानागंज ब्लाक इकाई के शिक्षकों ने अनिल सिंह के पुत्र आशुतोष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। बधाई देने वालों में जहानागंज के ब्लॉक मंत्री शिव प्रकाश चौबे, डा. विवेक सिंह, विकास सिंह, यशवंत सिंह, प्रभाकर सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं