सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: दहेज उत्पीड़न की शिकार विवाहिता की संदिग्ध मौत

ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप, एफआईआर दर्ज 

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में जहां दहेज उत्पीड़न का शिकार विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई, विवाहिता की मौत के बाद मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी जयराम की बेटी प्रियंका की शादी चार साल पूर्व देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सेखपुर गांव निवासी प्रवीण के साथ हुई थी। उसका एक बेटा व एक बेटी है। प्रियंका पांच माह की गर्भवती थी। मायके पक्ष के लागों ने बताया कि शनिवार की शाम फोन पर सूचना मिली की प्रियंका की हालत खराब है। वारणसी में उपचार चल रहा है। मायके पक्ष के लोग वाराणसी पहुंचे तो ससुराली पक्ष के लोगों ने बताया कि शव घर आ गया है। इसके बाद देर रात लोग प्रियंका की ससुराल पहुंचे। शव घर के बाहर पड़ा हुआ था। परिजनो ने आरोप लगाया कि प्रियंका को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। प्रियंका के भाई गौतम पति, सास व देवर के विरूद्ध दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं