सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: टैक्स रिटर्न व जीएसटी न जमा करने पर वाराणसी की टीम ने की छापेमारी

अजमतगढ़ बाजार स्थित दुुकान में छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ नगर पंचायत स्थित इलेक्ट्रनिक्स की दुकान व गोदाम पर मंगलवार को जीएसटी टीम वाराणसी व आजमगढ़ ने छापेमारी किया। टैक्स रिर्टन व जीएसटी जमा न करने पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। जिसे लेकर पूरे कस्बे में हड़कंप मचा रहा। जांच में टीम को एक वर्ष में पांच करोड़ का टर्नओवर मिला, जिस पर जीएसटी चार्ज लगाने के साथ ही दो लाख रुपये बतौर जीएसटी जमा कराया गया। 

सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में मुख्य मार्ग पर संजय इलेक्ट्रॉनिक कि कस्बे में तीन दुकान व गोदाम पर कोई टैक्स रिटर्न व जीएसटी ना जमा करने पर वाराणसी व आजमगढ़ की संयुक्त जीएसटी की टीम ने डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की छापेमारी 1 वर्ष में 5 करोड़ का टर्नओवर मिला जिस पर जीएसटी चार्ज लगाया गया। वही दुकानदार ने दो लाख रुपये जीएसटी तुरंत जमा की। डिप्टी कमिश्नर जीएसटी विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आजमगढ़ व वाराणसी जीएसटी की संयुक्त टीम ने मंगलवार की सुबह अजमतगढ़ कस्बा स्थित एक इलेक्ट्रनिक्स की दुकान व गोदाम पर छापेमारी की कार्रवाई किया। छापेमारी के दौरान ज्ञात हुआ कि व्यापारी द्वारा कोई टैक्स रिटर्न व जीएसटी नहीं जमा किया गया है। इतना ही नहीं दुकान में काफी स्टॉक भी पाया गया। लगभग तीन घंटे की जांच के बाद एक वर्ष में पांच करोड़ से अधिक का टर्नओवर पाया गया। इस पर टीम ने जीएसटी चार्ज लगाने के साथ ही दुकानदार से तत्कल जीएसटी के रुप में दो लाख रुपये जमा कराया। शेष धनराशि बाद में जमा करने की बात दुकानदार ने कही। जीएसटी टीम के छापेमारी से कस्बे में हड़कंप मच गया था। कई बड़े दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए थे। छापेमारी करने वाली टीम में डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार गुप्ता के अलावा सहायक कमिश्नर मो. अंसारी, मुन्नी कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी फैजल, अमित, प्रमोद व जीयनपुर कोतवाली पुलिस शामिल रही।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं