सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: सेवा पखवाड़ा के तहत लगे स्वास्थ्य कैंप, लोगों ने उठाया लाभ

दो अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर दो  अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चला रहा है। इसे लेकर रविवार को पूरे जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कैंप लगाए गए। जहां डाक्टरों ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी। साथ ही कुछ लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान भी किया। जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भाजपा के पदाधिकारियों और नेताओं ने लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।  
  मंडलीय चिकित्सालय में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, सांसद दिनेश लाल यादव, अखिलेश मिश्रा ने शिविर की शुरूआत की। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर में पीएम के जन्मदिन चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत लगे स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है। देशवासियों ने पीएम की नीतियों और कार्यक्रमों में सेवा व गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में अनुभव किया है। जन सेवा के प्रति समर्पित भाजपा सरकार और हम सभ भाजपा के कार्यकर्ता अपने प्रधानमंत्री का जन्मदिवस भी जन सेवा करके मनाते हैं।  इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों व मरीजों से वार्ता किया। भाजपा तहबरपुर के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मेला में हेल्प डेस्क लगाकर मरीजों की सहायता की। इस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के माध्यम से जनता को लाभांवित कराना ही हमारा उद्देश्य है। इस अवसर पर  भाजपा तहबरपुर के मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय, पंकज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं