सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: तीन दिन से लापता युवक का शव पोखरे से बरामद

मृतक के शरीर पर चोट के निशा, पत्नी ने जताया हत्या की आशंक, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। तीन दिन पूर्व घर से बाजार के लिए निकले युवक का शव शनिवार को पोखरे से बरामद हुआ। पत्नी की शिकायत पर जब पुलिस ने युवक के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान देख पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस दोस्त से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्रतीकात्मक फोटो

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह ग्राम निवासी 40 वर्षीय हरिकेश सरोज पुत्र असरू सरोज तीन दिन पूर्व गोंसाई की बाजार से गृहस्थी के सामान खरीदकर शाम को अपने घर पहुंचा। घर पर मौजूद पत्नी सिद्धू देवी को सामान देकर वह पुनः बाजार जाने की बात कह कर घर से चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन भी जब हरिकेश का पता नहीं चला तो हैरान पत्नी ने उसके मिलने के हर संभावित स्थान पर पता किया लेकिन पति का सुराग नहीं मिला। इसके बाद शनिवार की सुबह हरिकेश की पत्नी सिद्धू ने गोंसाई की बाजार पुलिस चौकी पहुंचकर पति के तीन दिन पूर्व लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने लापता हुए हरिकेश की पत्नी द्वारा संदेह जताए जाने पर रसूलपुर बाजबहादुर ग्राम निवासी राजेश गौड़ पुत्र शेरू को पकड़ा और उससे हरिकेश के बारे में पूछताछ की। कुछ देर तक टालमटोल के बाद राजेश टूट गया और वह पुलिस के साथ अपने गांव में स्थित पोखरे पर पहुंचा। पुलिस ने पोखरे के भीतर से हरिकेश का शव बरामद कर लिया। मृतक की जीभ बाहर थी तथा उसकी आंख पर चोट के निशान देख वहां मौजूद लोगों ने हत्या कर शव को पोखरे में फेंकने की आशंका जताई। इस संबंध में मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस राजेश से पूछताछ कर रही है। मृतक की एक पुत्री व एक पुत्र बताया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं